एसबीयू का स्थापना दिवस

सरला बिरला विश्वविद्यालय में नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और उपहारों के साथ सम्मानित किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सरला बिरला विश्वविद्यालय में नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सरला बिरला विश्वविद्यालय का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. विश्वविद्यालय परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विभिन्न संकायों के टॉपर्स एवं उनके अभिभावकगण भी उपस्थित हुए. स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और उपहारों के साथ सम्मानित किया गया.

अपने संबोधन में एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अल्पावधि में विवि को अहम मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार प्रकट किया. शैक्षणिक मानचित्र पर संस्थान को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के विवि परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने चरित्र निर्माण एवं अनुशासन को यहां की रीढ़ करार दिया. माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन ने विद्यार्थियों में हुनर की आवश्यकता पर जोर देते हुए एंपावरमेंट, एक्सीलेंस, एक्जीक्यूशन, एक्सपेंशन एवं एम्पथी पर चर्चा की. टीम स्पिरिट पर जोर देते हुए उन्होंने इसे किसी भी संस्थान के विकास के लिए अत्यंत जरूरी बताया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ सरस्वती मिश्रा और श्री गिरिराज रत्वा भी उपस्थित रहे.

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के स्थापना दिवस के अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है.

यह भी पढ़ें: सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद  का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

संबंधित सामग्री

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद  का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

सुन्दर प्रस्तुतियों से कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्रों ने समझाया आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद दिवस पर दी कई प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने स्लाइड व पीपीटी के माध्यम से आयुर्वेद के विभिन्न आयाम महर्षि धन्वंतरि तथा चरक के अवदान को किया साकार

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

एसबीयू में छाया उल्लास, हर्षोल्लास, सांस्कृतिक और पारम्परिक प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया करमा पर्व

पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध संगीत और मनमोहक नृत्य से विद्यार्थियों ने करमा पर्व की भावना व प्रकृति के प्रति आस्था को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार दो आरोपियों को 7-7 साल की सजा, लगाया गया 75-75 हजार रुपए का जुर्माना 

अवैध अफीम परिवहन मामले में दोषी करार अभियुक्त दिगम महतो और झारीराम महतो को 7-7 साल की सजा सुनाई गयी है.

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

चोरों से परेशान चैनपुर के व्यापारी पुलिस से लगा रहे मदद की गुहार, डेढ़ महीने में दूसरी चोरी से दहशत में है व्यवसायी

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की