बाबूलाल मरांडी

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है!

By : Ark Sahuliyar
राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है! अपने पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदरणीय मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी, आप भी किन कागज़ी चक्करों में फंसे हुए हैं?

आप जवानों को बैठाने के लिए DG साहब को पत्र लिख रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है! पूरा पदानुक्रम ध्वस्त हो चुका है।.मेरी बात मानिए, सीधे अजय सिंह (ASI) के दरबार में अर्जी लगाइए. आपका गाड़ी, गार्ड, एस्कॉर्ट, सब एक झटके में अलॉट हो जाएगा.

जब राज्य के एक ADG स्तर के अधिकारी खुद बेबस होकर यह स्वीकार कर चुके हों कि “अजय जी की मर्जी के बिना झारखंड पुलिस में एक पत्ता तक नहीं हिलता, वही सबके कर्ता-धर्ता हैं”, तो आप इतने वरिष्ठ और कद्दावर नेता होकर DG से पत्राचार करने की भूल क्यों कर रहे हैं?

एक कैबिनेट मंत्री को जवानों को बैठाने के लिए चौथी गाड़ी तो दूर, उलटा उनका ही संयुक्त सचिव बची-खुची गाड़ी भी वापस मांग लेता है! आपने इसे अपने लिए 'Embarrassing' बताकर आहत होकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी, लेकिन असल में 'Embarrassing' तो झारखंड का यह पूरा सिस्टम है जो पूरी तरह से चरमरा गया है.

मंत्री जी, यह सरकार और महकमा अब अधिकारियों से नहीं चल रहा. DG को पत्र लिखना छोड़िए और अपनी गाड़ी-गार्ड की समस्या लेकर झारखंड पुलिस के उस सर्वशक्तिमान 'ASI' के पास जाइए, जिसके इशारों पर आज पूरी की पूरी भ्रष्ट व्यवस्था नाच रही है!

यह भी पढ़ें- गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.