चोरी की घटनाओं से आक्रोश

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, व्यापारी असुरक्षित महसूस करने लगें, तो यह पूरे व्यापारिक वातावरण के लिए गंभीर विषय है- संजय चौबे

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: विदित हो कि चक्रधरपुर मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान सर्वश्री रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में पिछले तीन महीनों के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आने से व्यापारी समाज में चिंता एवं आक्रोश का माहौल है. चाईबासा एवं चक्रधरपुर शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने न केवल व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहर एवं आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.

इस गंभीर विषय को लेकर चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से भेंट कर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवगत कराया कि व्यापारियों की मेहनत की कमाई और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल होना चाहिए.

प्रतिनिधिमंडल में चाईबासा नगर परिषद् अध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष, चाईबासा चेंबर नितिन प्रकाश, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, चाईबासा नगर परिषद् उपाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य चाईबासा चेंबर  विकास शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री एवं संयुक्त सचिव विवेक कुमार सिन्हा शामिल थे.

चेंबर के अनुसार, रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में इससे पूर्व हुई चोरी की घटना के बाद भी चोरी गए सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है. ऐसे में उसी प्रतिष्ठान में पुनः चोरी होना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है. लगातार ऐसी घटनाओं से व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है और अपराधियों के हौसले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो रही है. उक्त के आलोक में चाईबासा चेंबर ने चार सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए मामले में त्वरित एवं ठोस कार्रवाई की मांग की-
रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई चोरी के मामले में संलिप्त अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.
चोरी की दोनों घटनाओं में चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए.
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर CCTV कैमरों का अधिष्ठापन कर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए.
सम्पूर्ण शहर में, विशेषकर व्यावसायिक क्षेत्रों में, रात्रि के समय पुलिस गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए.

व्यापारियों की सुरक्षा के साथ समझौता स्वीकार नहीं

चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष संजय चौबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यापारी वर्ग शांतिपूर्ण तरीके से अपना व्यवसाय करता है और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है. ऐसे में यदि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान और अपनी मेहनत की कमाई को लेकर ही असुरक्षित महसूस करने लगें, तो यह पूरे व्यापारिक वातावरण के लिए गंभीर विषय है.

चेंबर ने पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से त्वरित और ठोस परिणाम की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके. साथ ही यह स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में शीघ्र कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आता है और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो व्यापारी वर्ग अपने हितों एवं सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा.

पुलिस अधीक्षक महोदय ने चाईबासा चेंबर को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है. पुलिस अपना कार्य कर रही है और शीघ्र ही दोषियों को कानून के शिकंजे में लाकर व्यापारियों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

संबंधित सामग्री

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमधमिया जंगल में अवैध कोयला खनन पर चला डोजर, मैक्लुस्कीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीसीएल और सीआईएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में खनन स्थल ध्वस्त; सूचना मिलते ही आगे भी जारी रहेगा अभियान

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल में CID की धमक, सौरव पाण्डेय के घर चिपकाया गया इस्तेहार 

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ससुराल बेंगाबाद के हथबोर गांव में बुधवार को सीआईडी की टीम ने धमक दी है.

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गापूजा को लेकर आमलाबाद ओपी में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश<br/>

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार दिए गए हैं. 9 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी