न्यूज़11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: लगातार हो रही बारिश के के बीच मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से सबर जनजाति को बचाने के लिए सामाजिक संस्था समर्पण आगे आई है. इधर आज रविवार को पोटका प्रखंड के झरिया गांव 30 सबर परिवारों के बीच सुंदरनगर की सामाजिक संस्था सेवा समर्पण ने मच्छरदानी का वितरण किया. उन्होंने यह अभियान झरिया निवासी रघु सबर के आग्रह पर सेवा समर्पण संस्था की टीम जरूरतमंद लोगों की सहायता पहुंचाने के लिए कीचड़युक्त व पगडंडी रास्ते से सबर बस्ती खड़िया कोचा पहुंची. इस कार्यक्रम के दौरान 30 जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी एवं बारिश से बचाव के लिए छाता वितरित की गई. बच्चों को बिस्कुट एवं चॉकलेट सौंपी गई. इस बाबत संस्था के पदाधिकारी विभूति जेना ने सबर परिवार को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया व बीमार सबर परिवारों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई. इस अवसर पर सेवा समर्पण के पदाधिकारी गण बिभूति जेना, चन्दन सिंह, कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, सोनू, श्रवण, सूरज एवं शशि पांडेय उपस्थित रहे.
सेवा समर्पण संस्था
सेवा समर्पण संस्था ने झरिया गांव में 30 सबर परिवारों के बीच बांटी मच्छरदानी, मलेरिया से बचाव के प्रति किया जागरूक
लगातार हो रही बारिश के के बीच मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से सबर जनजाति को बचाने के लिए सामाजिक संस्था समर्पण आगे आई है.
By :
Ark Sahuliyar
•