प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो के चार दुकानदार सुजीत रवि,सरोज प्रजापति,आजाद खान एवं कृष्णा उरांव अपने अपने दुकान का सामान लाने के लिए कार में सवार होकर भरनो से रांची जा रहे थे.तभी एनएच 23 गुमला रांची मुख्य मार्ग पर बेड़ों थाना क्षेत्र के पूरनापानी दिवाकर ढाबा के समीप सड़क पर एक मेहरून कलर का लेदर बैग गिरा हुआ पाया.युवकों ने कार रोककर बैग उठाया.और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बैग खोला गया.उक्त बैग के अंदर में 25000 हजार रुपए कैश,एक लैपटॉप ,एक मोबाइल, चार्जर,दवाई,रजिस्टर सहित अन्य कागजात मिला.बैग मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.जिसके बाद युवकों ने समान सहित उक्त बैग को बेड़ों थाना जाकर पुलिस को सुपर्द कर दिया.जिनका भी यह बैग है वे बेड़ों थाना पहुंचकर अपना बैग ले सकते हैं.
इधर भरनो के दुकानदारों की ईमानदारी की पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया,पिछले कुछ दिन पूर्व ही भरनो में सड़क सुरक्षा कमिटी का गठन किया गया है,तब से लोग ज्यादा जागरूक हुए हैं और दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि ऐसा मानवता का परिचय देखने को मिल रहा.और भरनो के चार युवा दुकानदारों ने अपना मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर मिले बैग को पुलिस के हवाले कर दिया.जिससे 25 हजार रुपए कैश पैसा भी था.लोगों को इनसे सिख लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, राज्यवासियों को दिया भरोसा सरकार हमेशा साथ खड़ी है