पुलिस कार्रवाई

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस ने जिले के कांडी थाना मुख्यालय के मुख्य बाजार में लगातार लग रहे जाम और बेतरतीब वाहन परिचालन पर गुरुवार को कांडी थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया. थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार में सघन यातायात अभियान चलाते हुए यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले 4 टोटो एवं 3 टेंपो को चालान की कार्रवाई के लिए भेजा. एक साथ सात वाहनों पर हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ बाजार की यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रहे. सड़क पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़ा करने, आवागमन में बाधा उत्पन्न करने तथा बाजार की यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई. पुलिस की कार्रवाई के बाद बाजार में वाहन चालकों के बीच नियमों के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई.

थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि कांडी मुख्य बाजार में आम लोगों के आवागमन को सुचारू रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अनावश्यक जाम के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न करें, जिससे आवागमन बाधित हो. थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को कांडी मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में अब तक की प्रमुख कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. पुलिस के सख्त तेवर से साफ है कि मुख्य बाजार में जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक 07 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.