पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का उपयोग किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा: हाईकोर्ट

By : Ark Sahuliyar
पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का उपयोग किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा: हाईकोर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का चुनावी  उपयोग पर  झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगाई है. टर्मिनल मार्केट यार्ड का चुनावी संबंधी गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा था.  फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) द्वारा जनहित याचिका दायर की गई थी. जनहित याचिका में FJCCI ने कोर्ट  के संज्ञान में यह तथ्य लाया कि कोर्ट  के पूर्व आदेशों के बावजूद राज्य सरकार पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का उपयोग चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए कर रही थी. एक कड़े आदेश में कोर्ट  ने  टिप्पणी की कि अब से पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का उपयोग किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने न्यायालय की उदारता को हल्के में लिया है और बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद बाजार यार्ड का उपयोग जारी रखा गया. 

कोर्ट  ने यह नोट किया कि राज्य सरकार ने अपने नवीनतम शपथपत्र में यह कहा है कि उसने कुछ अन्य संस्थानों की पहचान कर ली है, जहां चुनाव कराए जा सकते हैं. न्यायालय ने इस प्रकार के प्रयासों को मात्र एक बहाने बताते हुए कहा कि इस मामले में कड़ा रुख अपनाया जाना आवश्यक है. इन परिस्थितियों में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि भविष्य में पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा. राज्य के मुख्य सचिव और  मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. कोर्ट  ने यह भी टिप्पणी की कि कनिष्ठ अधिकारी केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करने में रुचि रखते हैं, न कि कोर्ट  के आदेशों का. इन टिप्पणियों और निर्देशों के साथ जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया गया.

ये भी पढ़ें= टाटानगर स्टेशन रोड के दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एक माह की मोहलत

 

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव