जटाधारी मंदिर

पाकुड़: जटाधारी मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस 

मंदिर में रखे दो दानपात्रों में से एक को चोर अपने साथ ले गए, जबकि दूसरे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चोरी कर ली.

By : Dipali Kumari
पाकुड़: जटाधारी मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरों ने शिवलिंग की पीतल की वेदी भी क्षतिग्रस्त कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए और नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.

मंदिर में रखे दो दानपात्रों में से एक को चोर अपने साथ ले गए, जबकि दूसरे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चोरी कर ली. पुलिस की छानबीन के दौरान मंदिर के पीछे झाड़ी में गायब दानपात्र बरामद किया गया. हालांकि, उसमें रखी रकम गायब थी. इसके अलावा शिवलिंग के चारों ओर लगी पीतल की वेदी का फ्रेम भी उखाड़ दिया गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया.

मंदिर के सहायक पुजारी गौरव कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार सुबह मंदिर खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर एक बड़ा दानपात्र टूटा हुआ था, जबकि छोटा दानपात्र गायब था. शिवलिंग की पीतल की वेदी भी क्षतिग्रस्त मिली. उन्होंने बताया कि मंदिर में पूर्व में भी पांच से छह बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चोरों ने अधिक नुकसान पहुंचाया है.

बताया गया कि जटाधारी मंदिर पर्यटन विभाग की डी श्रेणी में शामिल है. सावन माह में सोमवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का दिन माना जाता है. ऐसे में मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से भक्तों में काफी नाराजगी है. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: कल झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर रोक और आयोग में नियुक्तियों पर हो सकता है मंथन

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.