सिल्ली में ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिज़ायर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

By : Admin
सिल्ली में ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिज़ायर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
सिल्ली/डेस्क:
आज शनिवार की सुबह सिल्ली-रांची मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिज़ायर कार में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का चैंबर टूट गया और स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे कंबल बेच रहे एक दुकान में जा घुसी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग बाल-बाल बच गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर में सवार लोग पुरुलिया से रांची जा रहे थे. वहीं ट्रैक्टर चालक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर रांची पुलिया की ओर सड़क पर चढ़ रहा था. इसी दौरान अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. हादसे से सड़क पर कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा, बाद में पुलिस ने वाहन हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया.

यह भी पढ़े: सिमडेगा के श्रीरामपुरी बने झारखंड क्रिकेट रणजी टीम के मैनेजर, लोगों ने दी बधाई
 
संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया