सड़क हादसा

मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी से टकराई बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

युवक अपनी बाइक से रेंगाड़बेड़ा से मनोहरपुर की ओर आ रहा था.

By : Dipali Kumari
मनोहरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी से टकराई बाइक; 22 वर्षीय युवक की मौत

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानापाली-उन्धन मार्ग पर डुमिरता गाँव के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुजीत महतो, ग्राम रेंगाड़बेड़ा, थाना मनोहरपुर निवासी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से रेंगाड़बेड़ा से मनोहरपुर की ओर आ रहा था. तभी डुमिरता मैदान के निकट अचानक बाइक के सामने एक मवेशी आ गया. मवेशी से बचने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

GST घोटाला: जमशेदपुर में ED की छापेमारी, बबलू जायसवाल के ठिकानों पर कार्रवाई

ED की टीम ने मामले में आरोपी बताए जा रहे ज्ञान चंद उर्फ बबलू जायसवाल के आवास और आदित्यपुर स्थित कंपनी परिसर में छापेमारी की.

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

बहरागोड़ा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दुकान से कीमती सामान के साथ CCTV सेटअप बॉक्स भी ले गए चोर 

दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ-साथ सीसीटीवी का सेट टॉप बॉक्स भी चोर अपने साथ ले गए.