Two bikes collide on Manushmudiya-Dhanghori road;

मानुषमुड़िया-धानघोरी सड़क पर दो बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया से धानघोरी जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

By : Vaibhaw Vikram
मानुषमुड़िया-धानघोरी सड़क पर दो बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया से धानघोरी जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में मानुषमुड़िया निवासी समीर पैड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है.घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक समीर महंती ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई. 

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा रेफर किया गया.दुर्घटना के बाद मौके पर पंचायत के मुखिया राम मुर्मु, अर्जुन पूर्ति, बादल सिंह, तुहीन राणा, पापून बेरा, विश्वजीत राणा, भोला नाथ भोल, मदन घाटुआरी समेत कई ग्रामीण पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सहायता प्रदान की तथा अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.ग्रामीणों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: चैनपुर एसडीपीओ  ने सुनी जनता की फरियाद, हर मंगलवार को लगेगी जनसुनवाई

संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.