अंग तस्करी!

पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका

पलामू बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर बाल सुधार गृह भेजा गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में भीख मांग रहे दो बच्चों के पेट पर मिले ऑपरेशन के दाग, अंग तस्करी की आशंका

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बाल भिक्षुकों के पेट पर सर्जरी जैसे गहरे निशान मिलने से सनसनी फैल गई है. पलामू बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन की संयुक्त कार्रवाई में इन बच्चों को सुरक्षित बचाकर बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चा मौके से भागने में सफल रहा.

​जिस स्थान पर चीरे के निशान मौजूद हैं, वह किडनी का हिस्सा होता है. इसी वजह से समिति को बच्चों के साथ अवैध अंग व्यापार की गंभीर आशंका महसूस हो रही है. इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पलामू सीडब्ल्यूसी ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक को पत्र भेजकर विशेष डॉक्टरी जांच की मांग की है. अस्पताल प्रशासन ने इस विषय की गहराई से जांच के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है और मंगलवार को बच्चों का संपूर्ण शारीरिक परीक्षण किया जाएगा.

​प्रारंभिक बातचीत के दौरान बच्चों ने पेट की गांठ और पथरी के इलाज का दावा किया हैपलामू सीडब्ल्यूसी के सदस्य रविशंकर ने बताया कि दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया गया है और चीरा उस जगह पर है, जहां पर किडनी होती है. सीडब्ल्यूसी को आशंका है कि यह अंग तस्करी का मामला हो सकता है. पूरे मामले में एमएमसीएच को पत्र लिखा गया है, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है., परंतु उनकी बातों में काफी असंगति और विरोधाभास देखने को मिल रहा है. फिलहाल सीडब्ल्यूसी और संबंधित विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सच्चाई का पता लगाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.