विवाद और मारपीट

घर निर्माण के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

दो भाइयों के परिवारों के बीच हुए इस आपसी विवाद में लोहे की रॉड और हथियारों से हमला किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घर निर्माण के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना गांव में गुरुवार की सुबह संपत्ति और घर निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया,दो भाइयों के परिवारों के बीच हुए इस आपसी विवाद में लोहे की रॉड और हथियारों से हमला किया गया, जिसमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान स्थानीय निवासी जमालुद्दीन अंसारी  और उनकी बहू सईदा बीवी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में पीड़ित जमालुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनके भाई कमालुद्दीन अंसारी अपने घर का निर्माण कार्य करवा रहे थे. निर्माण कार्य के दौरान दीवार और छज्जे का कुछ हिस्सा जमालुद्दीन के हिस्से की जमीन की तरफ बढ़ा दिया गया था  जब जमालुद्दीन और उनके परिवार के लोगों ने इस अनधिकृत निर्माण का विरोध किया, तो बात काफी बढ़ गई

लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से किया गया हमला

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि कमालुद्दीन अंसारी, अफसर अंसारी, खुर्शीद अंसारी और समीर अंसारी ने गोलबंद होकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में जमालुद्दीन और बीच-बचाव करने आई उनकी बहू सईदा बीवी को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.

परिजनों की मदद से अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू किया और बताया कि इलाज के बाद फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है..

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने अभी से शुरू कर दी लोकसभा 2029 की तैयारी! सभी मोर्चों पर विरोधियों को मात देने के लिए कस ली कमर!

संबंधित सामग्री

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने की क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्व निर्देश

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने की क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्व निर्देश

राजधानी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की.