Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! मार्च में दिसंबर जैसी ठंड.. जानें आज का वेदर अपडेट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! मार्च में दिसंबर जैसी ठंड.. जानें आज का वेदर अपडेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. आमतौर पर मार्च के महीने में जहां गर्मी बढ़ने लगती है, वहीं इस बार ठंडी हवाओं ने लोगों को चौंका दिया हैं. रांची, लोहरदगा और बोकारो समेत कई जिलों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही हैं. हालात ऐसे है कि लोगों को घर से निकलते ही शॉल और हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा हैं. 

मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई हैं. रांची का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि लातेहार में 12.5 और लोहरदगा में 12.8 डिग्री तक पारा गिर गया हैं. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिसंबर और जनवरी जैसी सर्दी का एहसास हो रहा हैं. 

दिन में भी राहत, गर्मी से मिली छुटकारा
सिर्फ सुबह ही नहीं, दिन के समय भी मौसम सुहावना बना हुआ हैं. रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली हैं. बीते 24 घंटों में नामकुम में सबसे अधिक 28 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने मौसम को और ठंडा कर दिया.

चार दिन में 8 डिग्री तक गिरा पारा
कुछ दिन पहले तक झारखंड में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास था, लेकिन अब यह गिरकर करीब 32 डिग्री तक पहुंच गया हैं. सरायकेला में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया. इस तरह राज्य में तापमान में लगभग 8 डिग्री की गिरावट देखी गई हैं. आज झारखंड में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने वाला हैं. मौसम विभाग की ओर से न तो येलो अलर्ट जारी किया गया है और न ही ऑरेंज अलर्ट यानी लोगों को बारिश और वज्रपात से फिलहाल राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है यानी ठंडक का असर अभी जारी रहेगा. सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जैसे दक्षिणी जिलों में तापमान थोड़ा ज्यादा रह सकता हैं. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 19 डिग्री तक रहने की संभावना है, हालांकि यहां भी मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा. मार्च के महीने में झारखंड का बदला हुआ मौसम लोगों के लिए राहत भी लेकर आया है और हैरानी भी. फिलहाल ठंडक का यह दौर कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत जारी रहेगी.

यह भी पढ़े: रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

संबंधित सामग्री

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया