हुसैनाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय रामबीघा में पोशाक वितरण, खिले बच्चों के चेहरे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय रामबीघा में पोशाक वितरण, खिले बच्चों के चेहरे

विकास कुमार /न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय, रामबीघा के प्रांगण में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के कक्षा एक और दो के कुल 22 छात्र-छात्राओं के बीच नई स्कूल पोशाक (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया. नई ड्रेस पाकर नन्हे बच्चों के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान साफ देखी गई.​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती शामिल हुए. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नंबर तीन की पार्षद श्रीमती बबीता देवी और सोनू चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे. अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय शर्मा और शिक्षकों द्वारा किया गया. ​पोशाक वितरण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय शर्मा, शिक्षक रंजन कुमार शर्मा और रमेश चंद्रवंशी ने सक्रिय भूमिका निभाई. शिक्षकों ने अभिभावकों से भी अपील की हैं कि वे बच्चों की स्वच्छता और नियमितता पर विशेष ध्यान दें. साथ ही शिक्षा के प्रति बच्चों व अभिभावकों जागरूक किया गया. 

​इस ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि 'शिक्षा ही वह एकमात्र साधन है जिससे समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है. सरकार द्वारा दी जा रही इन सुविधाओं का उद्देश्य यही है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने. बच्चे देश का भविष्य हैं, और हम चाहते हैं कि वे अनुशासित होकर हर दिन स्कूल आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि आगे चलकर वे हुसैनाबाद का नाम रोशन कर सकें. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना. ​इस कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया. स्थानीय अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और नगर पंचायत अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल ने सड़कों पर नमाज-पूजा बंद! ममता राज में हुई चुनावी हिंसा की खोली जाएंगी परतें! योगी की राह पर शुभेन्दु

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा