प्रतिमा का अनावरण

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज11  भारत

आनंदपुर/डेस्क: प्रखंड के टेन्ड्राउली स्थित हॉकी स्टेडियम परिसर में जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. सांसद जोबा माझी ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि जंगल क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार दिलाने के लिए देवेंद्र माझी ने वर्षों तक संघर्ष किया. लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी. उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

सांसद ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी के सपनों को साकार करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि देवेंद्र माझी का सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के लोगों के साथ विशेष लगाव था और वे हमेशा यहां के लोगों के अधिकार एवं विकास को लेकर चिंतित रहते थे. उन्होंने कहा कि टेन्ड्राउली में हॉकी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है. स्टेडियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतर मैदान और अनुकूल माहौल मिलेगा. खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के हश्र से सबक सीखने की जरूरत - बाबूलाल मरांडी

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और एक गमछा भी बरामद किया