पति की दीर्घायु व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है वट सावित्री पूजा - डॉ. कौशल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पति की दीर्घायु व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है वट सावित्री पूजा - डॉ. कौशल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के आकाश बाग में शनिवार को वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

डॉ. जायसवाल ने कहा कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति, पति की दीर्घायु और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ वट वृक्ष की पूजा करती हैं.

उन्होंने पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि माता सावित्री ने अपने सत्य, तप और संकल्प के बल पर सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे. तभी से वट वृक्ष को दीर्घायु, जीवन और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है.

डॉ. जायसवाल ने कहा कि बरगद का वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी पूजा प्रकृति के प्रति भारतीय समाज की आस्था को दर्शाती है.

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, रिमझिम सिंह, पिंकी सिंह एवं वंदना तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डालटनगंज में इस्कॉन पलामू की विशेष बैठक,16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथजी की भव्य रथयात्रा

संबंधित सामग्री

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

चाईबासा: फर्जी हस्ताक्षर और स्टांप से दस्तावेज बनाने का मामला, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

सागजुड़ी गांव में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आरोपी दंपती ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

मालदा जिप चुनाव से पहले पाकुड़ के होटल में हंगामा, देर रात सदस्यों को ले जाने पहुंची बंगाल पुलिस

सभी सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ पाकुड़ के एक होटल में ठहरे हैं.

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

कतरास में कोयला हेरा-फेरी का पर्दाफाश! कांटा खराब, फिर भी सटीक वजन; 5 हाईवा जब्त, जांच के घेरे में BCCL अधिकारी

प्राथमिकी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और स्थानीय प्रबंधक के साथ बीसीसीएल के संबंधित पदाधिकारियों को भी आरोपित बनाया गया है.

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

रांची: सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार 

आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की. 

रांची: सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: सरकारी स्कूल से गैस सिलेंडर और चावल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से कुल 19 गैस सिलेंडर, 3 बोरा चावल और एक कार बरामद किया गया है.