ग्रामीण जलापूर्ति योजना

जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कोटखास में स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले करीब नौ माह से बंद पड़ी है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जनवरी से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 32 गांवों का पानी बंद, डीसी ने लिया संज्ञान, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कोटखास में स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले करीब नौ माह से बंद पड़ी है. योजना के बंद रहने से इससे जुड़े पांच पंचायतों के 32 गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है. लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से नियमित पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन करीब नौ माह से योजना बंद रहने के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. गर्मी और अन्य जरूरतों के बीच पेयजल की समस्या ग्रामीणों के लिए गंभीर बनी हुई है.

मामले को लेकर पलामू उपायुक्त दिलीप कुमार सिंह शेखावत ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि मामला आपके माध्यम से ही संज्ञान में आया है. इसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

अब देखना होगा कि करीब नौ माह से बंद पड़ी जलापूर्ति योजना की तकनीकी खराबी अथवा अन्य कारणों की जांच कब तक पूरी होती है और 32 गांवों में पेयजल आपूर्ति कब बहाल होती है.

यह भी पढ़ें: पतरातू में PVUNL ने स्थानीय उपयोगकर्ताओं और सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रथम ऐश यूजर मीट का आयोजन किया

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कैरेक्टर डिजाइन कार्यशालाः कल्पना ने लिया कहानी का रूप

डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने कैरेक्टर डिजाइन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तित्व, रूप-रंग, भाव-भंगिमा, व दृश्य पहचान को समझा

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

गांडेय के महादेवडीह में स्विफ्ट डिजायर और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया