बिजली तार चोरी

रांची: सोनाहातू में सैकड़ों बिजली पोल की तार काटकर चोरी, किसान परेशान

सोनाहातू थाना क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में लगाए गए कृषि फीडर के तार चोरों ने काटकर चोरी कर लिए हैं.

By : Dipali Kumari
रांची: सोनाहातू में सैकड़ों बिजली पोल की तार काटकर चोरी, किसान परेशान

न्यूज़11 भारत 
सोनाहातू /डेस्क:
किसानों को कम खर्च में खेतों की सिंचाई के लिए हर खेत तक बिजली पोल, तार और ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली उपलब्ध कराई गई है. वहीं, पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्रवाई के कारण कृषि फीडर को लगातार अज्ञात चोर निशाना बना रहे हैं. सोनाहातू थाना क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में लगाए गए कृषि फीडर के तार चोरों ने काटकर चोरी कर लिए हैं. ताजा मामला एडरमहातु गांव का है, जहां पिछले एक महीने से तार काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

दर्जनों पोल के तार रात के अंधेरे में काटकर फरार

एडरमहातु गांव में दर्जनों पोल के तार रात के अंधेरे में काटकर अज्ञात चोर फरार हो रहे हैं. विभाग और प्रशासन की सुस्ती के कारण चोर सरकारी संपत्ति की चोरी करने से भी नहीं डर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह सब बिना किसी मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता.

एक माह पहले चोगा और आसपास के गांवों में लगाए गए विभाग के सैकड़ों पोल के तार काटकर चोरी कर लिए गए थे. पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार की रात एडरमहातु गांव के बाहर अज्ञात चोरों ने दर्जनों पोल के तार काटकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी.

वहीं, किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से हर खेत तक सिंचाई की व्यवस्था किए जाने के बाद उन्होंने डीजल इंजन हटा दिए हैं और अब खेतों की सिंचाई बिजली पर निर्भर है. लेकिन लगातार चोरों द्वारा कहीं ट्रांसफॉर्मर तो कहीं बिजली के तार काटकर चोरी किए जाने से सिंचाई व्यवस्था बाधित हो रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची: रिम्स में आज लॉन्ड्री स्टाफ की हड़ताल, 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर काम ठप

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.