खलारी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू, प्रगणकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र व कीट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खलारी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू, प्रगणकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र व कीट

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी चार्ज अंतर्गत जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है. इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र तथा आवश्यक कीट का वितरण कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, खलारी प्रखंड के 21 राजस्व ग्रामों में कुल 115 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का गठन किया गया है. जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु 114 प्रगणक एवं 19 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी प्रणव अम्बष्ट ने सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य विभागीय आदेशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न किया जाए. उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. साथ ही सभी कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में दर्दनाक हादसा, मिर्गी पीड़ित महिला मजदूर का नाले में मिला शव, तीन बच्चों के सिर से छिना मां का साया

संबंधित सामग्री

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

पहली पत्नी की हत्या में पति की उम्रकैद बरकरार, दूसरी पत्नी को साक्ष्यों के अभाव में किया बरी

झारखंड उच्च न्यायालय ने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के एक गंभीर मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है.

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

RJD नेता कैलाश यादव हत्याकांड में पूर्व मुखिया और दो बेटों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

गिरिडीह के चर्चित आरजेडी नेता कैलाश यादव हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मुखिया सुखदेव राय और उनके दो बेटों राजेश राय व विक्की राय को झारखंड हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है.

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

सजा पूरी होने के बाद भी जेल में रही महिला, कॉन्स्टेबल पर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को किया तलब

झारखंड हाईकोर्ट में एक महिला को सजा पूरी होने के बाद भी हिरासत में रखे जाने और हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर में उसके साथ कथित यौन शोषण के मामले की सुनवाई हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है