विश्व पर्यटन दिवस

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, यात्रियों ने देखी झारखंड की अनूठी संस्कृति

कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कला की झलक यात्रियों को देखने को मिली.

By : Dipali Kumari
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, यात्रियों ने देखी झारखंड की अनूठी संस्कृति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज रविवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में यात्री सेवा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कला की झलक यात्रियों को देखने को मिली.

एयरपोर्ट पर यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान यात्रियों को तिलक लगाया गया और गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया गया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें पौधों के बीज भी उपहार के रूप में दिए गए.

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया. इसके जरिए यात्रियों को राज्य की अनूठी संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित कराया गया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छऊ नृत्य रहा. कलाकारों ने ऊर्जावान प्रस्तुति के जरिए यात्रियों का मन मोह लिया. छऊ नृत्य में मार्शल आर्ट से प्रेरित भाव-भंगिमाओं, रंग-बिरंगे परिधानों और पौराणिक कथाओं, लोककथाओं व प्रकृति से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया जाता है. इसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में भी शामिल किया गया है.

इस आयोजन के जरिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने यात्रियों को केवल यात्रा का अनुभव ही नहीं, बल्कि झारखंड की मेहमाननवाजी, संस्कृति और पर्यटन की पहचान से भी रूबरू कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य ‘यात्री सेवा अभियान’ की भावना के तहत यात्रा के साथ यात्रियों को गंतव्य की संस्कृति से जोड़ना रहा.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने निकली पुलिस, आम लोगों पर बरसी लाठियां

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों की CBI जांच के लिए दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 

इसी मामले में कोशीलाल प्रसाद और अन्यों ने PGTTCE-2023 परीक्षा में नियोजन प्राप्त करने के लिए सिस्टम की हैकिंग के आरोप में एक हस्तक्षेप आवेदन (I.A) भी दायर किया है.

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आयोग ने एक सुर में दिया जवाब, कांग्रेस तथ्यों का जवाब देने के बजाय सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग का घेराव कर रही है - प्रतुल

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.