विधायक निशात आलम

वर्षों का इंतजार खत्म, विधायक निशात आलम ने 13.41 लाख रुपये की लागत वाले चेंजिंग रूम का किया शिलान्यास

रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही चेंजिंग रूम की मांग आखिरकार पूरी हो गई.

By : News11 Bharat
वर्षों का इंतजार खत्म, विधायक निशात आलम ने 13.41 लाख रुपये की लागत वाले चेंजिंग रूम का किया शिलान्यास

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क:
रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही चेंजिंग रूम की मांग आखिरकार पूरी हो गई. स्थानीय विधायक निशात आलम ने अनावद्ध मद से ₹13.41 लाख की लागत से बनने वाले चेंजिंग रूम एवं शौचालय मरम्मत योजना का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुभाष सिंह, कनीय अभियंता सूरज कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, असद हुसैन, वार्ड पार्षद मिथुन मरांडी, शाहिन परवेज, मुख्तार हुसैन, सेमिनुल इस्लाम, मो. सलीम, रियाज अंसारी, प्रमोद डोकानिया, मो. सेराजुल, पियारूल इस्लाम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

इस अवसर पर विधायक निशात आलम ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान से वे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

गौरतलब है कि रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में चेंजिंग रूम नहीं होने के कारण खिलाड़ियों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान कपड़े बदलने में काफी परेशानी होती थी. वहीं, जर्जर शौचालय भी लंबे समय से खिलाड़ियों के लिए असुविधा का कारण बना हुआ था. जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनावद्ध राशि से चेंजिंग रूम निर्माण और शौचालय की मरम्मत कराने का निर्णय लिया, जिससे खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला: कल से बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम के लिए 600 रुपये टिकट
 
संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.