सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गोमो/डेस्क: झरिया में रहने वाली युवती आज तोपचांची झील में डूबी हुई मिलीं. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा उन्हें झील से बाहर निकाला गया, जिसके बाद आनन-फानन में साहू बहियार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है. मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
तोपचांची झील में डूबी युवती
तोपचांची झील में डूबी युवती, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
झरिया में रहने वाली युवती आज तोपचांची झील में डूबी हुई मिलीं.
By :
Ark Sahuliyar
•