बरही/ विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के कारीपहारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर जानलेवा हमला कर मारपीट की. घटना में घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में चल रहा है.
पीड़ित पक्ष द्वारा चौपारण थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. प्रथम दृष्टया मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार