आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
डोमचांच/डेस्क:- झामुमो के विधानसभा के प्रत्याशी रहे अर्जुन महतो के पुत्र डोमचांच प्रखंड के असनाबाद निवासी ओर झामुमो के देवनरायण प्रसाद का निधन बीती रात असनाबाद स्तिथ अपने घर में हो गया. जिसकी सूचना मिलने पर झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय के अगुवाई में जिला सचिव पवन मइकल कुजूर, जिला प्रवक्ता संजय साजन, केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, मो असरफ समेत अन्य ने उनके घर पहुंच शोक प्रकट करते हुए उनके शरीर पर पार्टी का झंडे से उन्हें अंतिम विदाई दी. इस दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि देवनारायण प्रसाद के निधन से पार्टी को अपूरणीय छती हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है. नेताओं ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति की कामना की है.वहीं इधर उनके निधन पर केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव गोपाल यादव संजय पांडे इस्लाम अंसारी कोडरमा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य बरकट्ठा विधानसभा पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी राखी देवी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद रियासत आलम बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बिहारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार धर्मेंद्र कुमार बबलू सिंह दीपक विश्वकर्मा अशोक कुमार से कामेश्वर भारती विश्वनाथ राय दिवाकर तिवारी चंद्रदेव यादव उमेश यादव प्रदीप चौधरी संदीप पांडे रंजीत कुमार इत्यादि लोगों ने शोक जताया.