Friday, Apr 25 2025 | Time 10:49 Hrs(IST)
  • कश्मीर कैंसिल! पहलगाम हमले के बाद बदल गया पर्यटकों का मूड, रांची से इतने टिकट हुए रद्द
  • रांची के नामकुम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
  • बोकारो रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग से मचा हाहाकार! 17 दुकानें जलकर खाक
  • आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
  • खगड़िया: स्मार्टवर्ड फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • बिहार मे एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था हुई शर्मशार, मुंगेर में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार, वीडियो हुआ वायरल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
  • रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
झारखंड


Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व करमा पूजा आज, जानें क्यों मनाया जाता है करमा पूजा

प्रकृति-संस्कृति का जीवंत दर्शन है यह त्योहार
Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व करमा पूजा आज, जानें क्यों मनाया जाता है करमा पूजा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के प्रमुख पर्वों में से एक करम पर्व और पूजा आज राज्यभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों और करम के गीतों की गूंज है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. यह पर्व झारखंडवासियों का प्रचीन और पारंपरिक त्यौहार है. जिसे झारखंड के लोग धान की रोपाई खत्म होने के बाद प्रकृति की पूजा करते हुए अच्छे फसल की कामना करते है. कहा जाता है कि झारखंडवासियों द्वारा प्रकृति पूजन की यह परंपरा सदियों से है.

 

करमा को लेकर आज लोग काफी उत्साह में है. यह पर्व भादो महीना के शुक्ल पक्ष के एकादशी के दिन मनाया जाता है. करमा के दिन बहनों द्वारा भाई के सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है. बता दें, यह पर्व झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में आदिवासी समुदायों के बीच धूमधाम से मनाया जाता है.

 

जानिए, करम डाल की ही क्यों की जाती है पूजा

करमा पर्व पर वे करम डाली की पूजा करते है. और झूमर खेलते है. मान्यता यह भी है कि इस पर्व में बहनों द्वारा भाईयों के लिए मनाई जाती है, यह झारखंड का प्राचीनतम पर्व है जो प्रकृति को समर्पित है, इस दिन लोग प्रकृति की पूजा करते है साथ ही बहनें अपने भाईयों के लंबी उम्र और उसके लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. 

 


 

आपको बता दें, करमा पूजा के कुछ दिन पहले युवतियां नदी या तालाब से स्वच्छ और महीन बालू उठाती है और उसी बालू में पूजा के दिन करम की डाली को रखी जाती है, इसके अलावे वे सात प्रकार की अनाज बोती है, जिसमें जौ, गेहुं, मकाई, धान, उड़द, चना, कुलथी आदि शामिल है. उसे किसी अच्छे जगह पर रखती है और दूसरे दिन रोज धूप-धूवन के साथ पूजा करते हुए हल्दी पानी उसपर डालती है. इसके अलावे चारों ओर युवतियां गोलाकार होकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जावा जगाने का गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं.

 

पूजा के दिन युवतियां (बहनें) नए वस्त्र पहनकर, पैरों में अलता लगाकर तैयार होती है. इसके बाद शाम के समय गांव के बड़े बुजुर्ग नए वस्त्र पहनकर मंदार बजाते, नाचते गाते हुए करम डाली काटने जाते है. वहां पहुंचकर करम पेड़ का पूरे श्रद्धा से पूजा-अर्चना करके पेड़ चढ़कर तीन डालियां काटता है और साथ लेकर पेड़ से उतरता है इसमें यह भी ध्यान रखना होता है कि करम डाली जमीन पर गिरे नहीं. इसके बाद करम को घर के आंगन या आखाड़ें में विधिपूर्वक गाड़ा जाता है. बहनें सजी हुई थाली लेकर डाली के चारों और पूजा करने बैठ जाती है. और करम राजा से प्रार्थना करती है कि वे भाईयों को सुख समृद्धि दें और उनकी आयु दीर्घ करें, इसके बाद सभी लोग रातभर नृत्य करते हुए उत्सव मानते हैं और सुबह पास के किसी नदी, तालाब में विसर्जित कर देते हैं.
अधिक खबरें
आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:33 AM

25 अप्रैल यानी आज मंत्री सुदिव्य कुमार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. ये पीसी सुबह 11 बजे मंत्री कार्यालय कक्ष, ग्राउंड फ्लोर, नेपाल हाउस रांची में होगी. इस दौरान कई मुद्दों पर अहम अपडेट दिए जा सकते हैं.

रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:43 AM

रांची के सीरमटोली फ्लाईओवर रैम्प निर्माण को लेकर गुरुवार देर रात शहर का माहौल गरमा गया. जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, आदिवासी समाज के युवाओं और युवतियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 7:18 AM

झारखंड इन दिनों तप रहा हैं. भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं. यानी सभी झारखंडवासियों को पसीना बहाना ही पड़ेगा. बीते 24 घंटों में झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान (43.1 डिग्री सेल्सियस) जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं डाल्टनगंज 43 डिग्री, चाईबासा 42.9 डिग्री, बोकारो 42.1 डिग्री और राजधानी रांची 38.4 डिग्री परा रहा.

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने फिर पकड़ा तूल, आदिवासी समाज के लोगों का हुआ जुटाव, पुलिस बल भी तैनात
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:33 PM

रांची में एक बार फिर से सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने तूल पकड़ लिया है. आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली फ्लाईओवर के पास जुट गए है. वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है.

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ ED की कार्रवाई
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:11 PM

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार और अन्य के विरुद्ध दर्ज मामले में ईडी ने कार्रवाई की है. मामले में 71.92 लाख रुपये मूल्य की अचल और चल संपत्तियों को ईडी ने कुर्क किया है. यह मामला खादी ग्रामोद्योग के 3.28 करोड़ रुपये को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने से जुड़ा है. जांच में बात सामने आई कि इसी राशि से सुनील कुमार उनकी पत्नी सुनीता देवी के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदी गई और इसके साथ ही पैसों का लेन देन भी किया गया है. जब्त की गई संपत्तियों में शाहिल, अमन कुमार तथा प्रिया के खातों में 14.08 लाख रुपये के बैंक बैलेंस तथा रांची के ओरमांझी में स्थित 57.84 लाख रुपये के दो भूखंड शामिल हैं. जिनमें से एक सुनील कुमार तथा दूसरा सुनीता देवी के नाम पर पंजीकृत है.