झारखंडPosted at: सितम्बर 18, 2023 जानिए झारखंड में कहां हो रहा 'बुर्ज खलीफा' का निर्माण, वजह जान कर खुश हो जाएंगें
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: आपको बता दें कि झारखंड में भी 'बुर्ज खलीफा' का निर्माण हो रहा है. अब शहर वासी भी 'बुर्ज खलीफा' का दीदार बो्कारो में कर सकेंगें .झारखंड के बोकारो में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस के लिए झारखंड में भी 'बुर्ज खलीफा' का निर्माण किया जा रहा है. दरअसल यह बुर्ज खलीफा के जैसे दिखने वाला पंडाल होगा. जिसमें गणपति पधारेंगें. गणपति के आगमन को लेकर झारखंड के बोकारों में यह पंडाल बनाया जा रहा है.
121 फीट उंचा होगा पंडाल
बता दें कि इस पंडाल की उंचाई 121 फीट होगी. इस पंडाल में 28 फीट उंची गणपति की बाल स्वरुप वाली प्रतिमा का श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगें. आयोजकों के मुताबिक इस पंडाल और पूजा के आयोजन में लगभग 25 से 30 लाख रुपए खर्च होंगें. इस पंडाल का निर्माण बंगाल से विशेष तौर पर आए कारीगर कर रहें हैं. 19 सितंबर से 26 सितंबर तक भव्य पूजा का आयोजन होगा. इस दौरान हर एक दिन आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.