Sunday, Feb 23 2025 | Time 19:38 Hrs(IST)
  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने प्रभारी नियुक्त होने की दी बधाई
  • प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने प्रभारी नियुक्त होने की दी बधाई
  • चैनपुर प्रखंड में युवा संघ द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, चैनपुर की हुई शानदार जीत
  • पंडरा के आनंद नगर में दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की बैठक, पतरातू में नौका विहार का उठाया आनंद
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की बैठक, पतरातू में नौका विहार का उठाया आनंद
  • हुसैनाबाद में मनाई गई संत गाडगे बाबा की जयंती समारोह, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
  • हुसैनाबाद शहर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग का नही हो रहा उपयोग, जनता परेशान
  • झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते
  • झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बहरागोड़ा के झरिया गांव में मुंडा स्वशासन व्यवस्था की बैठक, नई कमेटी हुई गठित
  • गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह पंचायत में बाबा केनारी नाथ धाम मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा
  • BAU के लिए प्रबंध पर्षद के सदस्यों की अधिसूचना जारी, इन्हें दी गई जिम्मेदारी
झारखंड


रांची के स्मार्ट सिटी में बना बंगला हुआ आवंटित, जानिए कौन सा बंगला होगा किस मंत्री का आशियाना

रांची के स्मार्ट सिटी में बना बंगला हुआ आवंटित, जानिए कौन सा बंगला होगा किस मंत्री का आशियाना

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के 11 मंत्रियों के लिए धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में तैयार बंगले का आवंटन कर दिया गया है. स्मार्ट सिटी के एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. हर एक बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है. वहीं, बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है. इन बंगलों को दो हिस्सों में बांटा गया है. इसमें पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है जबकि दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है. एनेक्स ब्लॉक का निर्माण मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से किया गया है. बंगला नंबर 1 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और बंगला नंबर 2 मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को आवंटित किया गया. 

 

इन्हें मिला ये बंगला 

बंगला नंबर 1 - नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू 

बंगला नंबर 2 - कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 

बंगला नंबर 3 - वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

बंगला नंबर 4 - स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मंत्री इरफान अंसारी 

बंगला नंबर 5 - पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद 

बंगला नंबर 6 - जल संसाधन विभाग, अल्प संख्यक विभाग मंत्री हफ़ीजुल हसन

बंगला नंबर 7 - ST/ SC/ OBC कल्याण मंत्री चमरा लिंडा 

बंगला नंबर 8 - राजस्व , निबंधन एवं भूमि सुधार , परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ 

बंगला नंबर 9 - ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य , पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह 

बंगला नंबर 10 - स्कूली ,  शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन 

बंगला नंबर 11 - श्रम , नियोजन , प्रशिक्षण, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव 

 


 
अधिक खबरें
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की बैठक, पतरातू में नौका विहार का उठाया आनंद
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 7:10 PM

पतरातू डैम पर्यटन विहार में रविवार को झारखंड राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित झारखंड राज्य पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड पर्यटन डायरेक्टर अंजली यादव, पर्यटन सचिव उपस्थित हुए. और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर झारखंड में झारखंड राज्य के सभी जिले पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने विकास पर चर्चा की गई. जिसके बाद झारखंड राज्य पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री का अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया गया.

झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 6:51 PM

झारखंड में टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइंस और विजय II आयरन माइंस ने 31वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमईएमसी) वीक 2023-24 के समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते. यह आयोजन भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को रांची में हुआ. नोआमुंडी आयरन माइंस को A-1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 6:34 PM

भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज चैंबर भवन रांची में केंद्रीय बजट 2025-26 पर परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी शर्मा सहित शहर के गणमान्य सीए, सीएस, अधिवक्ता, चिकित्सक, प्राध्यापक, सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

BAU के लिए प्रबंध पर्षद के सदस्यों की अधिसूचना जारी, इन्हें दी गई जिम्मेदारी
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 6:10 PM

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके के लिए प्रबंध पर्षद के सदस्यों की अधिसूचना जारी की गई है. सदस्यों का मनोनयन दो साल या अगले तक के लिए होगा. कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा अधिसूचना के अनुसार मनोनीत विधानसभा के सदस्य में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल है. प्रगतिशील किसान में खूंटी के पीटर मुंडा और रांची चान्हों के मंगलेश्वर उरांव शामिल है. जबकि गृह विज्ञान की विशेषज्ञ महिला के तौर पर रांची विश्वविद्यालय की महिला विशेषज्ञ ( गृह विभाग ) रेशमा खलको का नाम शामिल है. विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दीख के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई है.

24 फरवरी को इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स
फरवरी 23, 2025 | 23 Feb 2025 | 5:47 PM

RDSS योजना के तहत विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए निम्नलिखित जगहों पर विद्युत संबंधित कार्य किया जाएगा. इसको लेकर राजधानी के कुछ इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि आप बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य को समय से पूर्व कर लें. विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के पावर हाउस से संपर्क कर सकते हैं.