Friday, Sep 20 2024 | Time 02:43 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
न्यूज़11 भारत 
 
बालूमाथ/डेस्क :बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत गोपाल सिंह के कंसाईन फैक्ट्री में पूर्व विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद कालीचरण सिंह इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका स्वागत पूर्व विधायक प्रकाश राम और अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य माला पहनाकर किया।
 
अपने संबोधन में सांसद कालीचरण सिंह ने आगामी भाजपा परिवर्तन यात्रा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लातेहार और चतरा विधानसभा सीटों की दशा और दिशा को तय करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 25 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।
 
बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, संजीव सिन्हा, रवींद्र सिन्हा, लव कुमार सिंह, नवाहीर उराँव, विजय प्रसाद साहू, मनोहर प्रसाद साव, संजय यादव, उपेन्द्र रंगीला, और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई, जिससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली। इस बैठक ने आगामी चुनावी तैयारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है।
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए