झारखंड » रांचीPosted at: अप्रैल 14, 2025 राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस: रांची में आज से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सेवा सप्ताह, शहीद हुए 66 फायरमैन को दी जाएगी श्रद्धांजलि
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अग्नि समन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल यानी आज से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा. इस सप्ताह की शुरुआत आज (14 अप्रैल) को अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में रांची के डोरंडा अग्निशमन के मुख्यालय से हुई. इसके साथ ही डोरंडा अग्नि समन विभाग में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी.
बता दें कि 1944 में हुए एक अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता हैं. अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान, अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आग से बचाव के उपाय और अग्निशमन सेवाओं के बारे में जानकारी शामिल है.