Friday, Sep 20 2024 | Time 00:04 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


चाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

चाईबासा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने फिर एक बार आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें आईडी ब्लास्ट की चपेट में आया सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को रेस्क्यू किया जा रहा है. जवान को बेहतर इलाज के लिए उसे एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है. नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट में घायल हुआ सीआरपीएफ जवान है. 
 
बता दें कि सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में विस्फोट हुआ है. 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है. दरअसल, झारखंड में नक्सल ऑपरेशन तेजी से चलाए जा रहे हैं इस दौरान इन दोनों सारंडा और आसपास के जंगलों में नक्सलियों के बड़े दस्ते की होने की सूचना मिल रही थी, इसके बाद झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों को खदेड़ा जा रहा है.

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया 
चाईबासा के सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में हुए आईडी ब्लास्ट में कोबरा 209 बटालियन के आर शूगु कुमार नामक जवान घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची एयरपोर्ट लाया गया है. वही इसके बाद एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घायल जवान तमिलनाडु के रहनेवाले है. वही जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में घटना के बाद वहां सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है.
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए