न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/डेस्क: अगर आपको नूडल्स खाना पसंद है और कुछ अलग, आसान और घर पर बनने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं. तो आलू से बना ये स्वादिष्ट नूडल्स बना सकते हैं. इसमें मैदे के नूडल्स की जगह आलू से तैयार किए गए नूडल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसका टेक्सचर थोड़ा अलग होता है और मसालों के साथ इसका स्वाद काफी मजेदार लगता है.
नूडल्स बनाने की सामाग्री
इसके लिए आपको 2 बड़े उबले हुए आलू, 3-4 चम्मच कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच तेल और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और प्याज चाहिए. स्वाद को बढ़ाने के लिए सोया सॉस और चिली सॉस भी डाल सकते हैं.
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें कॉर्नफ्लॉर, नमक और काली मिर्च डालकर नरम आटा जैसा मिश्रण तैयार करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा और कॉर्नफ्लॉर डाल सकते हैं. अब इस मिश्रण को नूडल्स जैसा आकार देने के लिए पतली स्ट्रिपस में तैयार करें. इन्हें सावधानी से उबलते पानी में डाले और कुछ मिनट पकाएं. जब नूडल्स ऊपर आने लगे तो उन्हें निकालकर ठंडे पानी में डाल दें. इससे उनका टेक्सचर बेहतर रहेगा. अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर तेज आंच पर हल्का भूनें. इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस और थोड़ा नमक डालें. तैयार Potato Noodle को पैन में डालकर सब्जियों और सॉस के साथ अच्छी तरह टॉस करें.
आपके आलू से बने नूडल्स तैयार हैं. इन्हें गर्मागर्म सर्व करें. ऊपर से हल्का प्याज और चिली फ्लेक ज्यादा स्वाद के लिए डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल