लापता दीपक की कहानी 

टूटने लगा पत्नी का हौसला, बच्चो की आंखों में पिता के लौटने की उम्मीद... 51 दिनों से लापता दीपक की कहानी 

वक्त बीतता जा रहा है और दीपक कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया

By : Ark Sahuliyar
टूटने लगा पत्नी का हौसला, बच्चो की आंखों में पिता के लौटने की उम्मीद... 51 दिनों से लापता दीपक की कहानी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
एक पत्नी... जो पिछले 51 दिनों से अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही है. दो छोटे-छोटे बच्चे... जो हर दिन अपने पापा की राह देखते हैं. लेकिन वक्त बीतता जा रहा है और दीपक कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

51 दिन से लापता दीपक 
रांची के सदर थाना क्षेत्र के बुटी मोड़ से 30 जुलाई 2026 को लापता हुए दीपक कुमार का 51 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. 38 वर्षीय दीपक कुमार, मूल रूप से कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के बिचरिया नईटांड़ के रहने वाले हैं. वह रांची में परिवार के साथ रहकर बुटी मोड़ स्थित अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर काम करते थे. लेकिन 30 जुलाई को घर से निकले दीपक, अब तक वापस नहीं लौटे. 

पति के इंतजार में पत्नी... बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
दीपक के लापता होने के बाद उनकी पत्नी किरण कुमारी सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. एक तरफ पति की चिंता... तो दूसरी तरफ दो छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी. किरण का कहना है कि बच्चे लगातार अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं. पापा की याद में बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. हर गुजरता दिन परिवार की चिंता और बढ़ा रहा है. पत्नी की उम्मीद अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है.

पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार
पति की सकुशल बरामदगी के लिए किरण कुमारी ने सदर थाना, कोकर में आवेदन दिया है. वहीं, अब मुख्यमंत्री को भी आवेदन देकर दीपक कुमार की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से बार-बार अनुसंधान जारी होने की बात कही जाती है. लेकिन लंबे समय के बाद भी दीपक की बरामदगी नहीं हो सकी है. परिजनों का कहना है कि लगातार इंतजार और कार्रवाई में देरी से उनका भरोसा कमजोर पड़ रहा है.

वहीं, इस मामले में सदर थाना का कहना है कि दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. लेकिन परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. पत्नी की आंखें पति की राह देख रही हैं... बच्चे अपने पापा के लौटने का इंतजार कर रहे हैं... अब परिवार को इंतजार है तो सिर्फ उस खबर का... जब दीपक कुमार सकुशल अपने घर लौटेंगे.

(रांची से मोहम्मद इमरान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने की क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्व निर्देश 

 

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण