Thursday, Sep 19 2024 | Time 22:41 Hrs(IST)
 logo img
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
झारखंड


5 जून नहीं, अब Jharkhand में इस Date तक स्‍कूलों में रहेगी छुट्टी, ये है वजह

5 जून नहीं, अब Jharkhand में इस Date तक स्‍कूलों में रहेगी छुट्टी, ये है वजह
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड राज्य में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. इस साल प्रदेश में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है. बता दें, प्रलयकारी गर्मी में हीट स्ट्रोक और लू का खतरा बढ़ गया है. जिससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है. इस बीच स्कूली बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ताकि बच्चे हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण बीमार न पड़ें. इसे देखते हुए राज्य में चल रहे आवासीय विद्यालयों (Residential Schools) की छुट्टी की तिथि बढ़ा दी गई है.   

 

अब इस तिथि तक रहेगी छुट्टी

आपको बताते चले, राज्य व जिले में कई लोग लू लगने से गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे है. जिसे देखते हुए छुट्टी की अवधि बढ़ा दी गई है. आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची ने राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में 7 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की है. 

 

इन विद्यालयों के लिए आदेश जारी

आपको बता दें, कि झारखंड राज्य में 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 57 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और 26 नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय संचालित है. इन विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 2 जून 2024 तक निर्धारित थी. लेकिन गर्मी के प्रचंड रूप को देखते हुए उपरोक्त सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 2 जून से बढ़ाकर 7 जून 2024 कर दी गई है. उपरोक्त सभी विद्यालयों की कक्षाएं 8 जून 2024 से संचालित होंगी. छुट्टी की अवधि बढ़ाए जाने के मद्देनजर छुट्टी के समायोजन के लिए अलग से पत्र जारी किया जाएगा. 




अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए