Sunday, Sep 8 2024 | Time 09:03 Hrs(IST)
 logo img
  • केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड


Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रांची से भागलपुर के बीच नई रूट से चलेगी ट्रेन, जानिए शेड्यूल

धनबाद को हजारीबाग टाउन से सीधे जोड़ेगी
Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब रांची से भागलपुर के बीच नई रूट से चलेगी ट्रेन, जानिए शेड्यूल
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: अब ट्रेन यात्रियों को बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली एक और ट्रेन ((train news) की सौगात मिलने वाली है. बता दें कि रांची से भागलपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन को रेलवे नए रूट से चलाने की तैयारी में है. रेलवे (Indian Railway) के आदेश पर रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा और गोमो होते हुए नई ट्रेन चलाने की राह तलाशी जा रही है. साथ ही बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के जरिए नई ट्रेन के प्रस्तावित टाइम टेबल पर रिपोर्ट भी मांगी है. जानकारी के अनुसार,  भागलपुर-रांची (Bhagalpur-Ranchi Train) के बीच चलने वाली नई ट्रेन, रांची, धनबाद, आसनसोल, दानापुर और मालदा टाउन रेल मंडल के स्टेशनों से गुजरेगी. सभी मंडल ट्रेन की टाइमिंग (train timings) को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. 

 

नई ट्रेन की प्रस्तावित टाइमिंग

नई ट्रेन के परिचालन के प्रस्तावित टाइमिंग के अनुसार,  धनबाद डिवीजन के तहत पड़ने वाले स्टेशनों पर नई ट्रेन दोपहर 12.40 बजे धनबाद स्टेशन आएगी. जो ट्रेन दोपहर 1.11 बजे गोमो, 1.28 बजे पारसनाथ, 1.51 बजे हजारीबाग रोड, दोपहर 2.35 बजे कोडरमा, शाम 4.11 बजे हजारीबाग टाउन और शाम 5.55 बजे बरकाकाना पहुंचेगी. 




धनबाद को हजारीबाग टाउन से सीधे जोड़ेगी

बता दें, पहले से ही धनबाद से भागलपुर के बीच तीन और धनबाद से रांची के बीच 19 ट्रेनें चल रही हैं लेकिन इस ट्रेन की सबसे खास बात यह होगी कि यह ट्रेन धनबाद स्टेशन को हजारीबाग टाउन स्टेशन से सीधे जोड़ेगी. 

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 6:37 AM

झारखंड की राजधानी रांची में इस बार मानसन काफी कमज़ोर रहा हैं. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक का दबाव पूरे क्षेत्र में बन रहा हैं. मौसम की माने तो राजधानी रांची में आज और अगले दो दिन यानि 9,10 सितंबर को इसका असर पड़ सकता हैं.

मनसा माई का प्रसाद बचाया पूरे परिवार की जान, सवालों के घेरे में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 7:21 AM

कहते हैं जाके राखे साइयां मार सके ना कोई बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय. जी हां यह कहावत सौ फीसद सही है. जिसका जिवंत उदाहरण दुमका के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के दलदली गांव में देखने को मिला. घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव के कालीचरण मंडल के ऊपर अगर माता मनसा की कृपा नहीं रहती तो पूरा परिवार घर में दब कर मर जाता.

चंदवा: सड़क दुर्घटना में एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 10:47 PM

सासंग-सेरक मसियातु पथ पर शनिवार की सुबह प्रखंड के बारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक नाबालिक गंभीर रूप से घायल है. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान बनहरदी गांव निवासी रमेश उरांव के पुत्र अभिषेक उरांव (19 वर्ष) के रूप में की गई है वही घायल प्रिरंजन उरांव (15 वर्ष) पिता जुगेश उरांव को रिम्स रेफर किया गया है.

उत्पाद सिपाही भर्ती में हो रही मौत के जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री और JMM की सरकार: दीपक प्रकाश
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 8:57 AM

झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही सरकार को उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान हो रही मौत का जिम्मेदार ठहराया है. दीपक प्रकाश उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान बेहोश हो गयी रांची की आरती केरकेट्टा तथा पलामू के राज की इलाज के दौरान कल हुई मौत पर नाराजगी व्यक्त की और अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में युवाओं और युवतियों के बीच नौकरी नहीं बल्कि मौत बांट रही है. राज्य के युवा हेमन्त सरकार से पिछले पांच साल से नौकरी मांगते मांगते थक गए और आज राज्य सरकार उन्हें नौकरी मांगने की सजा मौत दे रही है.

झारखंड के वकीलों के साथ सरकार कर रही धोखाधड़ी: भाजपा
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 9:09 AM

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की एक आपात बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट बार ऐसोशिएसन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया. बैठक मे झारखंड राज्य सरकार द्वारा जी वकीलों को ठगने के लिए लॉलीपॉप दिखाया गया है उस पर विस्तार से चर्चा किये. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की वकीलों के लिए कुल राशि राज्य सरकार द्वारा 9 करोड़ का स्वीकृति दे दी गयी, जिसमें 6000 रुपया प्रति अधिवक्ता बतौर अनुदान झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति को सरकार देगी. अब सवाल यह उठता है कि झारखंड के कुल वकील 33000 से अधिक हैं और उक्त 9 करोड़ को 6000 प्रति अधिवक्ता के हिसाब से 15000 वकीलों में ही समाप्त हो जायेगा. इसका अर्थ यह हुआ कि आधा वकील राज्य सरकार का लाभ ले पाएंगे और आधा वकील इंतजार करेंगे.