न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हाल में ही रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि मंगलुरु के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. जो की झारखंड और जमशेदपुर समेत प्रदेश के अगल-अगल स्टेशनों पर रुकेगी. बता दें, ट्रेन (Mangaluru) से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी व ओडिशा के संबलपुर-राउकेला, झारखंड के रांची और धनबाद होते हुए बिहार के बरौनी पहुंचेगी. इस मामले को लेकर रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. ये होगा मंगलुरु-बरौनी-मंगलुरु एक्सप्रेस का शेड्यूल.
प्रत्येक रविवार को मंगलुरु से संचालित होगी
बता दें, गाड़ी संख्या 06093, मंगलुरु सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल, 05 मई से 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.15 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और मंगलवार को रात 10.30 बजे बरौनी आ जाएगी. वहीं, लौटने के क्रम में गाड़ी संख्या 06094, बरौनी-मंगलुरु सेंट्रल समर स्पेशल 08 मई से लेकर 03 जुलाई के दौरान प्रत्येक बुधवार को बरौनी से रात 11.45 बजे खुलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08 एवं सामान्य श्रेणी के 08 कोच होंगे.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, कोझिकोड, तिरुर, शोरानूर जंक्शन, पलक्कड़ जंक्शन, कोयंबटूर जंक्शन, तिरुप्पुर, इरोड जंक्शन, सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाडी जंक्शन, पेरंबूर, गुडूर जंक्शन, नेल्लोर, ओंगोल, विजयवाड़ा जंक्शन, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी . , दुव्वाडा, विजयनगरम जंक्शन, बोब्बिली जंक्शन, पार्वतीपुरम, रायगड़ा, मुनिगुड़ा, टिटलागढ़ जंक्शन, संबलपुर जंक्शन, झारसुगुड़ा जंक्शन, राउरकेला जंक्शन, हटिया, रांची जंक्शन, मुरी जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद जंक्शन, बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा और किऊल जंक्शन.