झारखंडPosted at: अप्रैल 17, 2025 जामताड़ा के तत्कालीन अधिसूचित भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात कुमार के विरुद्ध निंदन का दंड अधिरोपित
न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य सरकार ने तत्कालीन अधिसूचित भूमि सुधार उपसमाहर्ता जामताड़ा प्रभात कुमार के विरुद्ध निंदन का दंड अधिरोपित किया है.
क्या था आरोप
प्रभात कुमार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया था, परंतु प्रभात कुमार द्वारा उक्त पद पर योगदान समर्पित नहीं किया गया. प्रभात कुमार का उक्त आचरण उनकी अनुशासनहीनता स्वेच्छाचारिता एवं सरकारी आदेश की अवहेलना प्रमाणित हुई है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है.