Friday, Sep 20 2024 | Time 04:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


खेलो झारखंड से खिलाड़ी उभर के आयेंगे सामने: ठेठईटांगर प्रमुख

खेलो झारखंड से खिलाड़ी उभर के आयेंगे सामने: ठेठईटांगर प्रमुख

न्यूज़11 भारत


सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में स्कूली शिक्षा एव साक्षरता विभाग झारखंड सरकार समर्ग शिक्षा अंतर्गत खेलो झारखंड 2024-25 का अयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में प्रखण्ड प्रमुख विपिन पंकज मिंज विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू मोहम्मद वहीद उपस्थित हुए. 

 

इस खेल में मुख्य प्रतियोगिता एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबॉल तीरंदाज फुटबाल हॉकी अयोजन किया गया है. मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन से और अधिक खिलाड़ी उभर के सामने आएंगे. देश दुनिया मे परचम लहरायेंगे. सिमडेगा का नाम रौशन करेंगे. राज्‍य सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा निखारने के साथ साथ नौकरी देने का काम कर रहे है. खिलाड़ियों को पूरा सम्मान देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा में लगातार निखार लाएं. आप बेहतर खिलाड़ी है तो आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी. झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. विद्यार्थी जीवन में तो शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है. पढा़ई एवं खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है. 

 

विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने कहा कि लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है. खेल-खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. युवा वर्ग छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करें. कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है. स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं. राज्‍य सरकार और विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी भी खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. 

 

मौके पर तापेश्वर भगत,राजेश कुजूर, गोल्ड मिल्टन बाड़ा, विजय सोरेंग, नेल्सन मुंडू, मियुस डुंगडुंग, निर्मल बड़ा, अतुल केरकेट्टा, बसंत तिर्की, रजत टेटे, संजय कुमार, विजय कुमार पाण्डेय, डेविड कांडूलना, पत्रिक केरकेट्टा, आदि उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए