Friday, Sep 20 2024 | Time 03:08 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन की तैयारी को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन की तैयारी को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
न्यूज़11 भारत

रांची/ डेस्क :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को रांची सम्हारणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. 
 
बैठक में झारखंड पुलिस मुख्यालय के एडीजी संजय लाडकर, आईजी अखिलेश झा, DIG रांची, और DIG बोकारो रेंज के अलावा जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी, जैसे कि डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, भी उपस्थित रहे. 
 
अधिकारियों ने शहर को कई जोन  में बांटकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है . बैठक में सुरक्षा, विधि, और शांति व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई. अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए