शराबबंदी पर सियासी संग्राम: नीरज कुमार का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, ‘शराब कंपनियों से लिया चुनावी चंदा’

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनावी फंड के लिए शराब कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड लिया।<br/>

By : sawan kumar
शराबबंदी पर सियासी संग्राम: नीरज कुमार का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, ‘शराब कंपनियों से लिया चुनावी चंदा’

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने शराबबंदी को लेकर तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनावी फंड के लिए शराब कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड लिया।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनावी अभियान के लिए शराब कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पैसा लिया है।

Highlights:

  • जदयू एमएलसी नीरज कुमार का शराबबंदी पर बड़ा बयान
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप
  • आरोप- चुनावी अभियान के लिए शराब कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड लिया
  • शराबबंदी कानून की समीक्षा से सरकार का साफ इनकार
  • जहरीली शराब से मौत के आंकड़ों को लेकर उठाए सवाल
  • बिहार में शराबबंदी पर सियासत एक बार फिर गरमाई

‘शराब कंपनियों से फंड लेने वालों को बोलने का अधिकार नहीं’

नीरज कुमार ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग शराब कंपनियों से आर्थिक मदद लेते हैं, उन्हें शराबबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उछाल रहा है, जबकि सरकार समाज सुधार के उद्देश्य से प्रतिबद्ध है।

शराबबंदी की समीक्षा से सरकार का साफ इनकार

जदयू नेता ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून की कोई समीक्षा नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि यह कानून समाज हित में लागू किया गया है और इसे किसी भी हाल में कमजोर नहीं किया जाएगा। सरकार अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग है। नीरज कुमार ने उन राज्यों पर भी सवाल खड़े किए जहां शराबबंदी लागू है। उन्होंने पूछा कि ऐसे राज्यों में जहरीली शराब से मौत के आंकड़े अधिक क्यों सामने आते हैं। उनके मुताबिक, यह विपक्ष की नीतियों और विफलताओं को दर्शाता है।

बिहार की राजनीति में बढ़ी तल्खी

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। शराबबंदी पहले से ही एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है और अब एक बार फिर यह चुनावी बहस के केंद्र में आ गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें-  One Chance Rule: सरकारी कर्मचारियों पर नई पाबंदी; अब सिर्फ एक बार ही दे पाएंगे प्रतियोगी परीक्षा,वरना छोड़नी होगी नौकरी

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

RJD MLC लिस्ट को लेकर रोहिणी आचार्य का सवाल, कहा- अवसरवादियों को...

RJD MLC लिस्ट को लेकर रोहिणी आचार्य का सवाल, कहा- अवसरवादियों को...

बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा पर रोहिणी ने X पोस्ट के जरिए तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। 

IRCTC Scam पर फैसला सुनाते हुए जज ने टैगोर को याद कर जो कहा वह हर राजनीतिज्ञ को सुनना चाहिए

IRCTC Scam पर फैसला सुनाते हुए जज ने टैगोर को याद कर जो कहा वह हर राजनीतिज्ञ को सुनना चाहिए

'...आसानी का वह फिसलन भरा रास्ता ही उसके विनाश का मार्ग बन जाता है'

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए ज