बिहार में तेज होगी प्रशासनिक रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने किया साफ इशारा...

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में पहली बड़ी बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

By : sawan kumar
बिहार में तेज होगी प्रशासनिक रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने किया साफ इशारा...

बिहार में तेज होगी प्रशासनिक रफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना - बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के तुरंत बाद एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में उन्होंने एक उच्चस्तरीय बैठक कर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

हाईलाइट्स- 

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
  • डिप्टी सीएम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
  • लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का सख्त निर्देश
  • सचिवालय का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने पर जोर
  • पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की हिदायत
     

जनता के मुद्दों पर फोकस

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

तेज और जवाबदेह प्रशासन का संकेत

मुख्यमंत्री का यह सख्त और सक्रिय रुख साफ संकेत देता है कि नई सरकार प्रशासनिक स्तर पर तेजी और जवाबदेही के साथ काम करने की तैयारी में है।

कामकाज में तेजी लाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कामकाज की रफ्तार दोगुनी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करने का निर्देश दिया और साफ कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लंबित फाइलों पर रोक

इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति खत्म होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर तक हर अधिकारी समय पर काम पूरा करे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

जमीनी स्तर पर सुधार की पहल

जमीनी स्तर पर सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आम जनता को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में लोगों को समय पर न्याय और सेवाएं मिलनी चाहिए।

विकसित बिहार का लक्ष्य

अंत में सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारियों से एकजुट होकर अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना है।

इसे भी पढ़ें - कर्पूरी ठाकुर के बाद कौन? 56 साल से खाली था जवाब… आज सम्राट ने तोड़ा हर रिकॉर्ड...

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।