मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी.

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें दी शुभकामनाएं

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया. इस भावुक क्षणों के बीच अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं  कर्मचारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

यह भी पढ़ें- झारखंड चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन 

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.