बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस व राजद में टकराव, हार का कारण तेजस्वी यादव की मनमानी- सूत्र

By : Jeevan Verma
बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस व राजद में टकराव, हार का कारण तेजस्वी यादव की मनमानी- सूत्र

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
बिहार चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. हार को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने अपना मंथन शुरु कर दिया है. सुत्रों के अनुसार सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा जा रहा है, तेजस्वी के मनमानी का खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ा है. . 

9 सीटों पर फ्रेंडली मुकाबला 
कांग्रेस को कुल 61 सीट दी गई थी जिसमें से 9 सीटों पर फ्रेंडली लड़ाई हुई थी. 23 सीट तो ऐसी थी जहां पिछले कई चुनाव से न तो कभी कांग्रेस जीती थी और न ही आरडेजी. दोखा जाएतो कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटें ऐसी मिली थी जहां वो जीत सकते थे. उसमें से उन्होने 6 पर जीत हासिल की. 

राजद के कारण ओवैसी और जेडीयू को हुआ फायदा
कहा जा रहा है कि महागठबंधन में सीएम व डिप्टी सीएम को लेकर काफी खींचतान हुआ. तेजस्वी को सीएम घोषित करने के बाद मुकेश साहनी की भी डिप्टी सीएम वाली डिमांड को पूरी करनी पड़ी. इसपर मुसलमानो पर एक नाकारात्मक असर भी पड़ा. इसी का फायदा ओवैसी व जेडीयू को मिला. इससे दलित व स्वर्ण मतदाताओं को भी नुकसान उठाना पड़ा. 

नीतिश के सामने फीके पड़ गए तेजस्वी 
नीतिश के चेहरे के सामने तेजस्वी टिक नहीं पाए, सूत्रों के हवाले से इसी का खामियाजा पूरी महागठबंधन को उठाना पड़ा. पिछले 5 साल तक तेजस्वी प्रचार-प्रसार से दूर रहे और अंत में की गई घोषनाओं का कोई लाभ नहीं मिला. आखिरी के दिनों में रोज 25-25  रैलियां कर सिर्फ अपने उम्मीदवारों के जिताने के बारे में बात कही. रोजगार पलायन, लाभार्थी पर कभी जनता को समझाते नहीं दिखे. 

जीविका दीदियों ने दिया वोट
बीजेपी के तरफ से बिहारियों को अपने पैसे से टिकट कटवा कर बिहार वोट करने के लिए भोजा जो कि एक अच्छी खासी संख्या में थी. चुनाव के समय महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले गए. वोट चोरी का मुद्दा भी काम नहीं आया. 

दिल्ली में वोट में गड़बड़ी को लेकर भव्य रैली का आयोजन
शुरुआती समीक्षा के बाद कांग्रेस अब बिहार चुनाव में वोट चोरी व एसआईआर में गड़बड़ी के आंकड़े को जुटा कर जनता के समक्ष रखेगी. दिसंबर के शुरुआत में दिल्ली के रामलीला मैदान में इसी मुद्दे को लेकर एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसमें इंडिया ब्लॉक के सभी दलों को बुलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः-क्या हार का जवाब देने से बच रहे हैं पीके? क्यों कैंसल कर दी प्रेस कांफ्रेंस..


 

संबंधित सामग्री

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरा-तफरी 

कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन जाने वाली सवारी गाड़ी की पिछली बोगी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है.

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मनोहरपुर: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है।