Babulal Marandi

देवघर: बाबूलाल मरांडी के रूम में डुप्लीकेट चाबी से अंदर प्रवेश करने का प्रयास, सर्किट हाउस के कर्मी की तलाश जारी  

देवघर के सर्किट हाउस में रुके पूर्व मुख्यमंत्री  व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के रूम में डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने के मामले में देवघर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर

By : Ark Sahuliyar
देवघर: बाबूलाल मरांडी के रूम में डुप्लीकेट चाबी से अंदर प्रवेश करने का प्रयास, सर्किट हाउस के कर्मी की तलाश जारी  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
सर्किट हाउस में रुके पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के रूम में डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने के मामले में देवघर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके और उनके गार्ड के रूम में सर्किट हाउस के कर्मी के द्वारा ही गलत तरीके से प्रवेश करने का प्रयास किया गया है. यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश-विदेश से लोग देवघर पहुंचते हैं. देवघर की छवि इस तरह के कार्य से धूमिल होती है. पुलिस को अभिलंब कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही देवघर उपयुक्त को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सर्किट हाउस में ईमानदार लोग ही कार्यरत रहे. 

बता दें कि इस पूरे वारदात में किसी भी वस्तु की चोरी होने की सूचना नहीं मिली है. वहीं, अब तक स्टाफ पकड़ में नहीं आया है. चोरी का प्रयास करने वाला कर्मी सर्किट हाउस से लोगों से बचकर निकल गया. घटना की सुचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी सर्किट हाउस पहुंचे हैं. 

यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख लगाने के मामले में अरगोड़ा पुलिस की कार्रवाई, एक नाबालिग को किया डिटेन 

संबंधित सामग्री

तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, जंगल सफारी के लिए उमड़े पर्यटक, बढ़ी चहल-पहल 

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया.

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

पलामू: नाग बाबा के पास मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित, दो युवक गंभीर

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई!  734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार 

ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसके बाद बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल की गिरफ्तारी की गई. 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका! गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अपने शहर का ताजा भाव 

बढ़ोतरी के बाद विभिन्न शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. जानिए अपने शहर का ताजा भाव.

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

Ind vs WI Ranchi T20: जानिए कब-कहां और कैसे मिलेगी टिकट, कितनी है कीमत; देखिए प्राइस लिस्ट  

मैच के टिकट ऑनलाइन भी ख़रीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आप district.in वेब पोर्टल पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं.