न्यूज़11 भारत
पलामू /डेस्क: जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर नाग बाबा, गम्हरिया के पास कल बुधवार देर रात मवेशी के अचानक सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान कंचनबांध निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार और दोमनाबांध निवासी 20 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान नाग बाबा के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें: इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी