धनबाद पहुंचे PM के सलाहकार

PM के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, BCCL की परियोजनाओं और झरिया पुनर्वास की करेंगे समीक्षा

BCCL के गेस्ट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, BCCL मुख्यालय में अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

By : Ark Sahuliyar
PM के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, BCCL की परियोजनाओं और झरिया पुनर्वास की करेंगे समीक्षा

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर धनबाद पहुंचे. 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस दौरे में वह BCCL की प्रमुख कोयला परियोजनाओं के साथ-साथ झरिया मास्टर प्लान, पुनर्वास कार्यों और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करेंगे. दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचने पर BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने तरुण कपूर का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार भी मौजूद रहे. धनबाद पहुंचने के क्रम में तरुण कपूर ने मैथन स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

BCCL मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
धनबाद पहुंचने के बाद तरुण कपूर का BCCL गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने कोयला भवन स्थित BCCL मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में BCCL के कामकाज, उत्पादन गतिविधियों, प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति और कोयला क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं और मौजूदा स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की.

मुनीडीह की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
दौरे के दौरान तरुण कपूर BCCL की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे. इनमें मुनीडीह कोल बेड मीथेन प्रोजेक्ट और मुनीडीह लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट के XVI सीम का दौरा प्रमुख है. इसके अलावा वे कुसुंडा क्षेत्र के ENA फायर प्रोजेक्ट का भी जायजा लेंगे. उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेने का भी कार्यक्रम है.

झरिया मास्टर प्लान और पुनर्वास पर रहेगा फोकस
तरुण कपूर के दौरे का एक अहम हिस्सा झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा है. झरिया कोयलांचल में भूमिगत आग, भू-धंसान और असुरक्षित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा लंबे समय से बड़ी चुनौती बनी हुई है. दौरे के दौरान JREDA (झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण) के माध्यम से चल रहे पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी. खास तौर पर जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया, पुनर्वास की गति और प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा होने की संभावना है.

बेलगड़िया और करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों का दौरा
तरुण कपूर बेलगड़िया और करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों का भी निरीक्षण करेंगे. यहां पुनर्वासित परिवारों की स्थिति, आवास, बुनियादी सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा. इसके बाद संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ समीक्षा बैठक होगी. बैठक में पुनर्वास प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को दूर करने और प्रभावित परिवारों को जल्द सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

भू-धंसान की घटनाओं के बीच दौरा अहम
झरिया कोयलांचल में हाल के दिनों में भू-धंसान की घटनाओं और असुरक्षित क्षेत्रों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर का धनबाद दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनकी समीक्षा में BCCL की प्रमुख परियोजनाओं के साथ झरिया मास्टर प्लान, भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों और पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर विशेष फोकस रहेगा. दो दिवसीय दौरे के दौरान मौके पर स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों और हितधारकों से आवश्यक जानकारी भी ली जाएगी.

यह भी पढ़ें- सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, 26 साल पुराना विवाद खत्म
 

संबंधित सामग्री

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने की क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्व निर्देश

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने की क्राइम मीटिंग, दिए महत्वपूर्व निर्देश

राजधानी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की.