दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाका तनावग्रस्त, 15 घंटे बाद कड़ी सुरक्षा में निकला शव, उग्र भीड़ ने किया हंगामा

By : Shreya Suman
दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाका तनावग्रस्त, 15 घंटे बाद कड़ी सुरक्षा में निकला शव, उग्र भीड़ ने किया हंगामा

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
मोकामा टाल क्षेत्र के बसावनचक गांव में हुई हत्या के बाद जसुपा समर्थक दुलारचंद यादव का शव करीब पंद्रह घंटे बाद बाढ़ भेजने में पुलिस को कामयाबी मिली है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तारतर गांव से शव निकाला गया. शव के साथ हजारों लोग शामिल रहे. कन्हाईपुर और मेकरा चौक पर शव वाहन रोक कर उग्र लोगों ने हंगामा किया और जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों की गश्त तेज कर दी गयी है. शव को बाढ़ भेजने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद एक समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है. शव यात्रा के साथ राजद उम्मीदवार वीणा देवी और जसुपा प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी बाढ़ के लिए रवाना हुए है. दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा विधान सभा का चुनाव रक्त-रंजित हो गया है.

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़े: वैशाली जिले के बिदुपुर में महिला की मौत की वजह बनी मोबाइल फोन

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव