Friday, Oct 18 2024 | Time 14:25 Hrs(IST)
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
झारखंड


मुड़मा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा की तैयारियां पूरी

प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर एनएच39 का रूट किया गया डायवर्ट
मुड़मा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा की तैयारियां पूरी

न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्क: मांडर स्थित मुड़मा में 18 और 19 अक्टूबर को लगने वाले दो दिवसीय मुड़मा जतरा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं एनएच39 से आने जाने वालों के लिए प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर रूट डायवर्ट कर दिया है, कब से कहाँ से रूट डायवर्ट किया गया है. यहाँ जानें.. 

 
रांची आनेजाने वाले हो जाए अलर्ट-
 
कल 18 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे से रूट डायवर्ट रहेगा. रांची जाने वाले मांडर से बुढ़मू ठाकूरगाँव होते हुए काँठीटांड़ होते हुए जा सकते हैं. वहीं आनेवाले लोग नगड़ी से बेड़ो टाँगरबसली होते हुए मांडर आ सकते हैं. रूट डायवर्ट का मैप जारी कर दिया गया है. वहीं मेला में निगरानी को लेकर 9 वॉच टावर सहित 15 सीसीटीवी लगाया गया है. सुरक्षा को लेकर लगभग 500 की संख्या में पुलिस बल तैनात है. मेला आने वाले लोगों के लिए प्रशासन कि और से कहा गया है कि सावधान सतर्क एवं सुरक्षित रहते हुए मेला का लोग आनंद ले और बच्चों के पॉकेट में पहचान पत्र जरूर रखें. वही अफवाह से दूर रहे तथा किसी भी प्रकार का समस्या होने पर मेला में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में संपर्क करें अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी /थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें और विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का भी अवश्य ध्यान रखें. 
अधिक खबरें
ईचागढ़ विधानसभा की सीट NDA गठबंधन के तहत आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को उम्मीदवार घोषित किये जाने पर न्यूज 11भारत को दिया  बधाई
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा से इस बार एनडीए गठबंधन ने हरेलाल महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है. वही आजसू प्रधान कार्यलय में हरेलाल महतो को उनके समर्थकों ने मुँह मीठा कर बधाई दी. केन्द्रीय सदस्य आजसू पार्टी के सत्य नारायण महतो ने फुलमाला पहनाकर हरेलाल महतो को बधाई दिया.बतादे दे की ईचागढ़ की टिकट को लेकर पेच चल रहा था. न्यूज 11भारत ने सबसे पहले आजसू पार्टी को ईचागढ़ विधानसभा से सीट मिलने का खबर प्रकाशित किया था, हरेलाल महतो ने न्यूज़ 11भारत को बधाई दिया.

हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:04 PM

सेवा अधिकार अधिनियम 2011 तात्कालिक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा झारखंड में लागू किया गया था जिसमें लगभग 120 सेवाएं सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत थे इसका एक सुखद अनुभव ममता कुमारी पति अरविंद जुलाई 2024 को सफलतापूर्वक निबंधन कराया था, जिसमें नामांतरण (म्यूटेशन) हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को प्रेषित किया गया था, जिसका म्यूटेशन केस नंबर 2283/2024-25 हजारीबाग सदर अंचल अधिकारी को अग्रसारित किया गया. झारभूमि के माध्यम से, किंतु 12 अगस्त को आवेदक अपने अधिवक्ता राणा राहुल प्रताप से संपर्क किया कि मैं एक जमीन फोर लेन पर खरीदा है जिसका म्यूटेशन कराना है और उससे संबंधित कागजात मांगने पर निबंधन कार्यालय से एक मैसेज आया था उसे दिया इसे देखते ही अधिवक्ता प्रताप ने बताया कि आपका म्यूटेशन कार्य अर्थात आवेदन हो चुका है आपका केस नंबर के आधार पर वर्तमान स्थिति देखने पर पाया कि यथावत पेंडिंग बना हुआ है.

भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 1:54 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है. न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल प्रदान की है. ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में राहुल दुबे को रांची पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद ही राहुल दुबे द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी. राहुल दुबे के ऊपर रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं.

Breaking:  NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:56 PM

रांची/डेस्क: आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुप्रीमो सुदेश महतो, एजेयू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद है.

भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.