न्यूज11 भारत
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज, शुक्रवार द्रौपदी मुर्मू के दौरे का तीसरा दिन है. आज 26 मई को सुबह कुछ गणमान्य लोगों से राष्ट्रपति मुलाकात की. इसके बाद 11:10 बजे राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
बता दें कि दूसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं के साथ संवाद की थी. शाम चार बजे रांची में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थीं. आज राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद गीता कोड़ा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झामुमो हां सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, राजसभा सांसद समीर उरांव समेत कई नेता राजभवन पहुंचे.
रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए भरी उड़ान राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई. 11:47 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान भरी. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन, सहित कई नेता और पदाधिकारियों ने उन्हें विदाई दी. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाथ हिलाकर सभी को जोहार बोलते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.