Tuesday, Mar 11 2025 | Time 07:34 Hrs(IST)
  • Chandra Grahan 2025: जानें कैसे बच सकते है ग्रहण के अशुभ प्रभावों से, करें ये उपाय
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
झारखंड » रांची


रांची के BIT ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देशी पिस्तौल और गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

रांची के BIT ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देशी पिस्तौल और गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. रांची के BIT ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं. पुलिस ने देशी पिस्तौल और गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. बता दे कि, दोनों बदमाश हथियार के बल पर इलाके में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे. आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी रहा हैं. इन बदमाशों ने पिछले फरवरी महीने में BIT मेसरा की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा दोनों अपराधी पहले चोरी, मारपीट सहित अन्य अपराधों के तहत जेल जा चुके हैं. 

 


 


 
अधिक खबरें
विधायकों के निजी सहायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को की लिखित शिकायत, कहा- नहीं मिल रहा है ठीक से खाना-पानी
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 10:06 AM

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान विधायकों के आपदा सचिवों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लिखित शिकायत की है कि उन्हें विधानसभा में ठीक से खाना-पानी नहीं मिल रहा है.

होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए बुढ़मू थाना परिसर में आयोजित की गयी शांति समिति बैठक
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 7:49 PM

होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सोमवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्णिमा की रात में होलिका दहन किया जाता है. उसके अगले दिन फर्स्ट हाफ में गीली होली खेली जाती है और सेकेंड हाफ में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जाती है.

RPF ने रांची रेलवे स्टेशन से 38 बोतल शराब के साथ बिहार के व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 7:01 AM

रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्यवाही कर रही. 09 मार्च 2025 को रांची के फ्लाइंग टीम और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर खड़ा देखा गया, जो एक लाल रंग के ट्रॉली बैग और एक काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ था. टीम ने शंका के आधार पर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसकी बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 38 बोतल शराब बरामद हुई, बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत 23,000 रुपए बताई जा रही है. आरोपी व्यक्ति ने अपनी पहचान रवींद्र कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता-राम बालक केवट, निवासी-निमा, थाना और पोस्ट-हलसी, जिला-लखीसराय, बिहार के रूप में बताई.

रांची में चोरों का आतंक, शिक्षक के घर में भीषण चोरी
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 2:22 PM

राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा हैं. आए दिन शहर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में अपराधी चोरी जैसी अपराधिक घटना को अंजाम दे र

नाउज में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह 3 दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
मार्च 09, 2025 | 09 Mar 2025 | 4:03 AM

बुढ़मू के नाउज में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान को लेकर रविवार 10 बजे कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित होकर महिलाओं को कलश वितरण किया.